Wednesday, May 30, 2018

शिवराज सरकार की शव यात्रा निकालेंगे प्रदेश के 23 हजार युवा रोजगार सहायक

शिवराज सरकार की शव यात्रा निकालेंगे प्रदेश के 23 हजार युवा रोजगार सहायक
  दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
शिवराज सरकार को ललकारा रोजगार सहायकों ने  ऐसा प्रतीत होता है इस संविधान में जनता ने जिसे चुनकर पहुंचाया एक जन प्रतिनिधि के नाते कि हमारे प्रदेश की बागडोर किसी एक ईमानदार को सौंप दो जो पूरे प्रदेश को सेवक के रूप में संविधान के नियम का पालन करते हुए राज्य की सुचारु रुप से संचालित करें और राज्य के हर एक नागरिक की समस्याओं को सुनकर उसे संविधान में नियम के अनुरूप लागू करें आज यहां एक गांव नहीं पूरा शहर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की प्रत्येक जिलों के हर एक ग्राम पंचायत का हर एक आदमी का रिकॉर्ड रखने वाला युवा आज इतना मजबूर हो गया है कि उसे भी अनशन करने की जरूरत पड़ी और सरकार से उसके हक की लड़ाई लड़ने को विगत दिनों से अनशन पर बैठने को मजबूर हुआ और जो लगातार इतने दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से अनशन हो रहा परंतु शिवराज सरकार क्यों मौन साधी हुई है आखिर क्यों नहीं सुन रही इन युवाओं की बातें आज मांगे पूरी करने के लिए आखिर शिवराज सामने क्यों नहीं आ पा रहे हैं इन युवाओं का सामना करने व समक्ष आने में किस बात से कतरा रहे हैं क्या इस लोकतंत्र में अपनी जायज़ मांगों को लेकर अनशन में बैठने का हक भी नहीं है और जब बैठें युवा है मजबूरी में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है औरअब  तो इन युवाओं ने यह ऐलान भी कर दिया पूरे प्रदेश की शासन को व प्रशासन को, की शिवराज सरकार मर चुकी है युवाओं की बातें अब तक नहीं सुन पा रहे हैं और मजबूर हो रहे हैं इस शासन की शव यात्रा निकालने के लिए आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई क्या तानाशाही या राजतंत्र फिर से वही आ गया ,जिसे 70 बरसों पहले ही इस प्रजातंत्र ने लोकतंत्र लाया था आज फिर उन्होंने खुला ऐलान किया शिवराज सरकार के खिलाफ में और लिखित में दिया कि शासन की शव यात्रा निकाली जाएगी और अब उग्र आंदोलन किया जाएगा ओर पूरे प्रदेश के रोजगार सहायक मिलकर 23 हजार युवाये मुंडन कर ,मटकी फोड़ते हुए शव यात्रा शासन की निकाली जाएगी और आने वाले समय में भूख हड़ताल करके अनशन जारी रखेंगे जब तक मांगे पूरी ना हो जाए।

आबकारी विभाग ने अवैध शराब जप्त कर की कड़ी कार्यवाई

       दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
आबकारी विभाग ने अवैध शराब जप्त कर की कड़ी कार्यवाई--
आबकारी विभाग ने कड़ी कार्यवाई करते हुए जप्त की मंडला की अवैध शराब खमरिया गोसाई में ,उक्त जानकारी अनुसार बताया गया कि बसंत कुमार रजक पिता पन्नालाल रजक खमरिया गोसाई के द्वारा जिला मंडला की देसी प्लेन अवैध रूप से विक्रय की जा रही थी जिसे खमरिया गोसाई में बसन्त कुमार रजक को रंगे हाथ धर दबोचा जिसमें सहायक जिलाधिकारी सिवनी प्रणय श्रीवास्तव एवं लखनादौन के साथ वीरेंद्र तिवारी गोविंद राय, इंद्र कुमार जी इत्यादि टीम के सहयोग से बेची जा रही अवैध देसी प्लेन शराब जप्त बसंत कुमार रजक को धर दबोचा जिसमें 65 पाव देसी प्लेन का प्रकरण 34(1)क,  का मामला पंजीकृत कर आरोपी को लॉकर में बंद किया गया ।

Tuesday, May 22, 2018

लखनादोन रोजगार सहायकों का आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन

   दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
लखनादोन रोजगार सहायकों का आम आदमी पार्टी ने दिया  समर्थन 
रोजगार सहायकों का आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन , उसी की मौके पर लखनादोंन  पीसीओ धुर्वे को मुर्दाबाद के नारे और पद से तुरन्त वर्खास्त किये जाने की उठी मांग , सभी रोजगार सहायकों की जायज मांगो को लेकर आप पार्टी के प्रदेश संघठन सचिव डॉ मुकेश जैसवाल जी ने कहा कि शिवराज सरकार को ललकार मारते हुए कहा कि यदि इनकी जायज मांग पूरी नही की गई तो आप की सरकार आने पर, एक महीने के अंदर इनकी सारी मांग पूरी कर दी जावेगी ,ओर उसी समय कुछ क्षण पहले ही  लखनादोन के पीसीओ धुर्वे ने एक संघठन के रोजगार को 181 के मामले पर धमकाते हुए गाली गलौच करने लगा और इत्यादि तरहः की धमकी देने पर सभी रोजगाए सहायक ओर आप पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मिलकर जमके नारे बाजी की ओर तत्काल पद से वर्ख़ास्त करने की मांग उठी,
 जिसमे रोजगार सहायक ब्लॉक अध्यक्ष गजराम डहेरिया, एवं समस्त रोजगार सहायक के साथ विधानसभा संघठन प्रभारी रंजीत पुरी गोस्वामी , विजय गोल्हानी, रीतेश काकोडिया,कुँवर लाल नागेश, इत्यादि पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मिलकर नारे बाजी करते हुए समर्थन किया ।


Monday, May 21, 2018

आम आदमी पार्टी सिवनी ने सौपा तहसीलदार को ज्ञापन

दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी

आम आदमी पार्टी सिवनी ने सौपा तहसीलदार को ज्ञापन
आम आदमी पार्टी म.प्र. के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल  के आव्हान पर जिला सिवनी की पार्टी इकाई द्वारा आज दि.21-05-2018 को मुख्यमंत्री को संबोधित प्रस्तुत ज्ञापन कलेक्टर सिवनी की ओर से तहसीलदार सिवनी प्रभात मिश्रा द्वारा प्राप्त किया गया ,जिसमें किसानों की बदहाली ,बिजली की लूट और बेरोजगारी के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए मांग की गई है कि -
1-किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जावे.
2-स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट अनुसार फसल की लागत का देढ़ गुना मूल्य मिलना सुनिश्चित किया जावे एवं फसल नुकसानी दिल्ली सरकार की तरह रू. 50,000/- पचास हजार प्रति हेक्टेयर मावजा दिया जावे।
3- सभी प्रकार की उपयोग की जा रही बिजली के दाम घटाकर आधे किये जांय व बकाया बिल माफ किये जांय.
4- बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होने तक भत्ता दिया जावे
सभी मांगे 25 मईतक पूरी न होने पर 26 मई से भोपाल में अनिश्चित कालीन अनशन पर आम आदमी पार्टी म.प्र.के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल  के बैठने तथा 29-05-18 से कचहरी चौक सिवनी में महेंद्र बघेल लखनवाड़ा के बैठने की बात कही है .ज्ञापन प्रस्तुत करने वालों में आमआदमीपार्टी सिवनी के संरक्षक संवर्धक  एडव्होकेट राजेन्द्र गुप्ता के साथ जयदीप सिंह  बैश ,विजय सिंह ,राजेश पटेल,महेन्द्र बघेल, परमानन्द जायसवाल,आकाश श्रीवास ,राजा बघेल पलारी राजा बघेल लूघरवाड़ा ,प्रकाशनारायण नागेश ,आत्माराम सनोडिया ,सुदर्शन शर्मा,मो. मंसूर ,छिद्दीलाल पटेल आदि उपस्थित रहे....

Thursday, May 17, 2018

*लखनादौन श्रमजीवी पत्रकार संघ ने धनोरा थाने के मुंशी की कार्यवाई करने कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन

दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
*लखनादौन श्रमजीवी पत्रकार संघ ने धनोरा थाने के मुंशी की कार्यवाई करने कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन* 
 चन्द्रशेखर बघेल उर्फ चन्दू धनोरा थाने के मुंशी को तत्काल पद से बर्खास्त करने हेतु नारे वाजी करते हुए सौपा ज्ञापन ,
घटना यह हुई कि धनोरा रेस्ट हाउस अंतर्गत  तहसील ऑफिस के पास ट्रक क्रमांक यूपी 77 0786 मैं दिनांक 15/05/2018 की रात्रि लगभग 10:00 बजे मवेशियों से भरा ट्रक था जिसमें गाय कत्लखाने ले जा रहे थे जिसका पहलाद यादव पिता गोरखनाथ यादव तहसील धनोरा जो दैनिक सुरूर संदेश एवं महाकौशल एक्सप्रेस संवाददाता है जिन्होंने साथियों के साथ ट्रक को पकड़ा एवं ट्रक की फोटो भी खींची धनोरा थाने के मुंशी प्रधान आरक्षक आए जो शराब पिए हुए थे जिनका नाम चंद्रशेखर बघेल उन्होंने पहलाद यादव की कॉलर पकड़कर धक्का दिया और धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे जैसे कई पत्रकार देखे हैं और तुम्हें तो बाद में देख लूंगा इत्यादि तरह की धमकियां देकर संवाददाता को भगा दिया गया जिसकी उक्त धमकियां दिखाने वाले पुलिसकर्मी चंद्रशेखर बघेल को तत्काल वर्तमान पदस्थापना हटाए जाएं एवं दंडानात्मक कार्रवाई की जाने पर लखनादौन पत्रकार संघ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और कहा अगर पुलिसकर्मी पर तत्काल कार्यवाही नहीं की तो पत्रकार संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी जवाबदारी स्वयं आप की प्रशासनिक अधिकारी की होगी,

जिसमे मोजूद श्रमजीवी  संघ लखनादोन अध्यक्ष  केशरी गोल्हानी , रंजीत पुरी गोस्वामी, संतोष वर्मा, सौरव तिवारी ,वहीद खान, भूपेंद्र गोल्हानी, बालमुकुंद ठाकुर ,नीकेलाल अहिरवार, रितीश  काकोडिया ,प्रफुल सोनी, राजेश डहेरिया ,प्रह्लाद यादव, सचिन पाठकर, हरिशंकर यादव, इत्यादि पत्रकार संघ के सदस्य मौजूद रहे जो कि श्रमजीवी संघ के जिला अध्यक्ष वाहिद कुरेशी जी के मार्गदर्शन अनुसार ज्ञापन सौंपा गया।

Monday, May 14, 2018

युवा मोर्चा भाजपा ग्रामीण मण्डल लखनादौन के ग्राम सिहोरा में पंचायत महाभियान सम्पन्न

दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
           युवा मोर्चा भाजपा ग्रामीण मण्डल लखनादौन के ग्राम सिहोरा में पंचायत महाभियान सम्पन्न
 स्पेशल- ११ की बृहद बैठक 14 मई 2018 को ग्राम पंचायत सिहोरा में आयोजित की गई यह  बैठक जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री भुवन अबधिया जी जनपद उपाध्यक्ष श्री अनिल गोल्हानी जी श्री नाहर सिंह पटैल अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण लखनादौन श्रीमति विजय लक्ष्मी नागोत्रा जी श्रीमति अर्चना तिवारी जी महामंत्री श्री गजेन्द्र दुबे  वीजय उइके जी बनबारी रजक जी आई टी सेल जिला सहप्रभारी श्री विनय तिवारी जी युवा मोर्चि अध्यक्ष श्री अजेन्द्र गोल्हानी महामंत्री बसंत चन्द्रवंशी हरीश गोल्हानी जी की उपस्थिति मे कार्यक्रम समपन्न किया गया|

Tuesday, May 8, 2018

विधानसभा चुनाव के पहले सिवनी कलेक्टर के साथ एक दर्जन से अधिक कलेक्टरों पर तबादलों की गिर सकती है गाज


दबंग रिपोर्टर- रंजीत पुरी गोस्वामी
विधानसभा चुनाव के पहले सिवनी कलेक्टर के साथ एक दर्जन से अधिक कलेक्टरों पर तबादलों की गिर सकती है गाज

राज्य सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशाासनिक अफसरों की जमावट शुरू कर दी है। दो सूचियां जारी की जा चुकी हैं। सूची आधी रात को और दूसरी सूची सुबह सुबह जारी की गई थी।अब कलेक्टर एवं विभाग प्रमुखों की सूची भी जारी होना है। राज्य सरकार जल्द ही दर्जनभर जिलों के कलेक्टरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर सकती है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह सूची भी लगभग तैयार है, लेकिन कलेक्टरों की पदस्थापना में इस बार स्थानीय नेताओं की पंसद को भी ध्यान में रखा जा रहा है। चूंकि चुनावी साल है इसलिए कलेक्टरों एवं अन्य प्रशासनिक अफसरों को हटाने के लिए भी नेताओं के पत्रों को देखा जा रहा है। आईएएस अफसरों की अगली सूची में एक दर्जन से ज्यादा कलेक्टर हो सकते हैं, जिनमें मुरैना कलेक्टर भास्कर लक्षकर, भिंड कलेक्टर  इलैया राजा टी, दतिया कलेक्टर मदन कुमार, शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी, छतरपुर कलेक्टर रमेश भंडारी, दमोह कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा, सतना कलेक्टर मुकेश शुक्ला, शहडोल कलेक्टर नरेश पाल, डिंडौरी कलेक्टर अमित तोमर, सिवनी कलेक्टर गोपाल डाड, बैतूल कलेक्टर शशांक मिश्रा, होशंगाबाद कलेक्टर अवनीश लवानिया, रायसेन कलेक्टर भावना वालिंबे, खरगोन कलेक्टर अशोक कुमार एवं अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को हटाया जा सकता है। साथ ही कई विभागों के विभागध्यक्ष भी बदले जाने हैं। जिन कलेक्टरों को हटाया जाना है, उनमें भास्कर लक्षकार, इलैया राजा, तरुण राठी, शशांक मिश्रा को दूसरे जिले का कलेक्टर बनाया जा सकता है। 

Sunday, May 6, 2018

विधिक साक्षरता शिविर ग्राम चुरका में सम्‍पन्‍न

दबंग रिपोर्टर- रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी  
तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन में माननीय विद्वान न्यायाधीश श्री दीवान साहव ए.डी जे.एवं श्री अरविंद टेकाम साहब न्यायाधीश द्वारा विधिक साक्षरता शिविर मै सभी ग्राम चुरका के निवासियों को जानकारी से अवगत कराया गया, महोदय जी द्वारा कहा गया कि कानून. एवं अधिकार व कर्तव्यो का पालन करना चाहिए ओर कानून की रक्षा करना चाहिए जैसे.- सडक पर वाहन चलाना, ग्राम मै शान्ति बनाए रखना, ग्राम का विवाद ग्राम मैं ही सुलझाने की कोशिश करना, आधार कार्ड की समस्या हेतु मार्ग दर्शन देना, .मतदाता सूची मै बी.एल.ओ.महोदय के माध्यम से नाम जुडवाना. नाम कटवाना. नाम मै सुधार करवाना एवं अन्य समस्याओं पर कानूनी सलाह ग्रामवासियों को (शिविर) मे दी गयी जिसमें उपस्थित सरपंच महोदय जी. उप सरपंच. बी.एल.ओ.पी.एल.गोल्हानी.शिक्षक सचिव.महोदय. श्री शर्मा जी श्री ए.एस.आई (पुलिस).श्री राजेन्द्र विश्वकर्मा अधिवक्ता. नितेश सोनी,शिवनंदन चोधरी,नरेश् शर्मा .लेखराम पटेल. बुंदाराम पटेल.जगदीश अहिरवार. ओमकार पटेल. चेतराम विश्वकर्मा इत्‍यादि ग्रामवासियो की शिविर मै काफी संख्‍या में मोजूदगी रही


Saturday, April 28, 2018

लखनादोन बीआरसी प्रतिनियुक्ति पद से बर्खास्त , अब संस्कार पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द की हो सकती है कार्यवाई

दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
    चिंता में डूबे स्कूल के संचालक कही उनकी भी लापरवाही व चल रहे अनैतिक ढंग से स्कूल पर भी गिर न जाय गाज,
क्यूंकि नवोदय विद्यालय की परीक्षा से हुए वंचित छात्र पर सिवनी कलेक्टर महोदय के संज्ञान में आने से लखनादोन बीआरसी राहुल प्रताप सिंह को तारिख 26/04/2018 में पत्र क्रमांक 92/स्था/जि.शि.के./बीआरसी/2018 को तत्काल प्रतिनियुक्ति पद से सेवाएं समाप्त करने का फरमान जारी किया गया,जिसकी दिनांक 27/01/2012 के अनुक्रम में राहुल प्रताप सिंह(वरिष्ठ अध्यापक)की प्रतिनियुक्ति सेवाएं विकासखण्ड केंद्र समन्यवयक जनपद शिक्षा केन्द्र लखनादोन के पद पर ली गई थी, जिसे समाप्त कर मूल पद स्थापना भेज दिया गया,
परन्तु अब बात उठती है संस्कार पब्लिक स्कूल की घोर लापरवाही भी बनती नजर आ रही है,जिसने 22 तारीख को जिन छात्रों के फॉर्म जमा किये थे तो उन्होंने भी दोबारा किसी भी तरहः का छात्रों के हित की न शोचते हुए फीडबैक लेने की जरा भी नही सोचा , ओर दोबारा उन फॉर्म के बारे में किसी भी तरहः की जानकारी की सुध भी नही उठा पाए, ओर उठाएंगे भी कैसे जो छात्रों के जाने से लाखों का स्कूल को नुकसान जो हो जाता जो मोटी फीस की तौर पर पेरन्ट्स देते,अब इन बच्चों का जो मनोबल टूटा ओर जिस तरह से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया ,इन बच्चों की जबाबदारी लेने से भी कतरा रहे स्कूल संचालक संजय जैरद, बदले में जबाब देते है कि इसमें हम क्या कर सकते है इस तरह पलड़ा झाड़ लेते है, इनकी घोर लापरवाही व बच्चों के साथ किया जो कुठारघात करते समय किसी भी तरहः हाथ भी नही कांपे ओर न चेहरे में जरा सी सिकिन नजर नही आई,
कलेक्टर महोदय जी को अवगत करते हुए यह बताया जाता कि इस स्कूल की लापरवाही पर भी पूरी जांच कर मान्यता के आधार पर भी की जाए, जो बहुत कुछ नियमो को ताक में रखते हुए अनियमितताये बरती जा रही है,जिसके चलते अनेको लापरवाही से उठने लगी मान्यता समाप्ति की मांग ।

Wednesday, April 25, 2018

लखनादौन के प्राइवेट संस्कार पब्लिक स्कूल ने छात्र/छात्राओं से किया कुठारघात


  दबंग रिपोर्टर- रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी 
लखनादौन के प्राइवेट संस्कार पब्लिक स्कूल ने छात्र/छात्राओं से किया कुठारघात,
  नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा संचालित होने से पहले तब छात्र/छात्राओं के पेरेंट्स अपने अपने बच्चों के लिए प्रवेश पत्र बड़े ही खुश होकर निकलवाने गए तो पता चला की यहां पर बच्चों के प्रवेश पत्र ही जेनरेट नही हो रहे , फिर कुछ समय बाद पता चलता है कि उन 10 बच्चों के तो फॉर्म ही नही भरे गए, जिसके कारण प्रवेश पत्र जेनरेट नही हो पा रहे है और वह अब परीक्षा में नही बैठ पाएंगे ,फिर  बच्चों के माता-पिता ना खुश होकर अपने घर को वापिस चले जाते है जो इस बात की जानकारी संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक संजय जैरद से पूछा गया तो उन्होंने भी पलड़ा झाड़ते हुए अपनी गलती ना मानते हुए लखनादोन के बीआरसी कार्यालय व नवोदय विद्यालय के ऊपर ठीकरा फोड़ते हुए खुद के बचाव में कहा कि हमने तो इन 10 बच्चों के फॉर्म 22 तारीख को ही जमा कर दिए थे उसके बाद उनकी जबादारी बनती थी कि वो उन फॉर्म को ऑनलाइन या सबमिट करना था जो नही किये जिस कारण से बच्चे परीक्षा देने से वंचित रहे, ओर यदि इसी संस्‍कार पब्लिक स्‍कुल में किसी बच्‍चे की एडमिशन कराने के लिए कोई बात आती हैं तो उसके लिए पूरे जिम्मेदारी के साथ बच्चों की डॉक्युमेंट इत्यादि सभी की पूरी कोशिश करने को लग जातेे और पूरी मेहनत ईमानदारी के साथ करने लगते हैं क्योंकि उनको उन बच्चों से मोटी रकम के तौर पर जो फीस मनामनी जो आती ,इस तरह से इनका स्‍कूल और भी ज्‍यादा फलता फूलता नजर आता और आ भी रहा,शायद इसलिये भी इन्‍होने पेसो के लोभ लालच मे आकर जिसम्‍मेदारी से दूर भागते हुये बच्‍चों के फांर्म सबमिट नही कराये,क्‍योकि इनके यदि 10 बच्‍चे रेगुलर 5 वर्ष भी पढाई करते हे तो उन बच्‍चो से फीस के तौर पर लाखो का फायदा जो होता,यदि यह बच्‍चों का नवोदय मे नाम दाखिल हो जाता तो इनको लाखों का भी नुकसान जो हो जाता,खैर जो भी हो इसमें तो देखा जाये एक तरफा बच्‍चो के भविष्‍य के साथ जो खिलवाड किया गया है,आखिर इन बच्‍चो की जिम्‍मेदारी कौन लेगा , क्‍योकि यह कुल 10 बच्‍चे की नही बल्कि इस तरह शहर मे चल रहे अनेको स्‍कूलो में सेकडों बच्‍चो के भविष्य के साथ जो हो रहा अन्‍याय व कुठारघात, पर जिले में बैठै उच्चाधिकारी किस बात से मौन व चुप्‍पी साधे नजर आ रहे है जो आज तक किसी भी तरह कि कोई कार्रवाई नही होती तो जिम्‍मेदार उच्‍चाधिकारी पर भी श्ंका पेदा होना लाजिब है और पुरी तरह से मिलीभगत भी समझ आती है, लगता है सिवनी जिले भर में यहां की हालत इस तरीके से हो गई अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा ,की तौर पर कार कार्य करते हुए नजर आ रहे हैं,यहां पर जो भी करना हो कुछ भी गैरकानूनी व गैरजिम्‍मेदार ढंग से अनैतिक कार्य करते रहो कोई भी कितना भी शिकायत करें किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नही होगी और न ही हो पा रही अब जिले की भोली भाली जनता तो भगवान भरोसे ही रह जाती है ा
    संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक संजय जैरद

Saturday, April 21, 2018

इंडेन गैस एजेंसी का उज्जवला दिवस का मेगा कैंप आदेगांव मैं संपन्न हुआ


      दबंग रिपोर्टर- रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी 

         देश की महिलाओं को धुआं से बचाने पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्णय लेते हुए गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत उपलब्ध कराए जा रहे हैं इसी सिलसिले में  20 अप्रैल को संपूर्ण भारतवर्ष में उज्जवला दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत आदेगांव इंडेन गैस एजेंसी द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल प्रांगण में मेगा कैंप का आयोजन किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में विस्तारित उज्ज्वला योजना एवं गैस कनेक्शन से संबंधित सुरक्षा एवं सावधानियों और  लाभ के संबंध में जानकारी  गैस एजेंसी के प्रशिक्षित सदस्य संजय रजक  व राजेश कुशवाहा ने दी एवं विस्तारित उज्ज्वला योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार के एससी-एसटी जाति, अंत्योदय अन्न योजना ए ए बॉय कार्ड धारी, प्रधानमंत्री आवास योजना ,अति पिछड़ा वर्ग, वन विभाग द्वारा प्रमाणित बनवासी पट्टाधारी हितग्राहियों के  फार्म  भरवाकर रजिस्ट्रेशन किया गया एवं  कनेक्शन वितरण  किए गए उपरोक्त आयोजन में  जनप्रतिनिधियों मैं श्री भुवन अवधिया( भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिवनी) श्री सुनीत चंद्रा मंडल अध्यक्ष भाजपा आदेगांव, श्री विजय संचालक अजय HP गैस एजेंसी लखनादौन , श्रीमती राजश्री मेश्राम परियोजना अधिकारी लखनादौन, श्री देवेंद्र  खोबारिया सहायक खाद्य अधिकारी लखनादौन ,श्री अशोक चंद्रा पूर्व संभागीय खेलकूद अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण विभाग जबलपुर , श्री शंभू दयाल जी पाटकर पूर्व वन विभाग अधिकारी ,ग्राम एवं क्षेत्र के आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता ,शासकीय अधिकारी ,सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत स्टाफ, ग्रामवासी एवं उज्ज्वला कनेक्शन हितग्राही महिलाओं की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने उज्ज्वला योजना एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं  पूर्व में  उज्ज्वला योजना में कनेक्शन का उपयोग कर रही  महिलाओं  ने  मंच से गैस कनेक्शन के लाभ  और सुखद  अनुभवों को  सभी से साझा किया गैस एजेंसी संचालक सचिन पाटकार ने सभी उपस्थित जनों का  स्वागत  करते हुए  उज्ज्वला योजना की  विस्तार से  जानकारी प्रदान की एवं  यह भी निवेदन किया  कीजिए जो हितग्राही  महिलाएं उपरोक्त आयोजन में पहुंच कर योजना में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए वह गैस एजेंसी कार्यालय या गैस एजेंसी के प्रचार वाहन मैं फार्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं योजना का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने के लिए निवेदन किया हितग्राहियों के लिए आयोजन में भोजन पानी की व्यवस्था भी रही



Saturday, April 14, 2018

लखनादोन में डॉ बाबा साहेब जी की 127 वी जयंती हर्सोल्लास व धूमधाम से मनाई गई*


दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
          लखनादोन में डॉ बाबा साहेब जी की 127 वी जयंती हर्सोल्लास व धूमधाम से मनाई गई  जिसमे लखनादौन शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर जी की रैली निकालते हुए लखनादौन के जनपद पंचायत प्रांगण में रैली का समापन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा डॉ साहिब जी का माल्यार्पण कर पूजन अर्चन व चरण वंदन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक आरती कर श्रद्धाजंलि दी गई ,उसके बाद सभी मुख्य पदाधिकारी गण मंचासीन होकर एक साथ सभी  भीमराव अंबेडकर जी के बारे में क्रमशः अपने-अपने विचार व्यक्त किए जिसमें सभी के साथ नारेबाजी करते हुए डॉ भीमराव जी के जय भीम के नारे लगाते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया, जबकि इतनी अंधाधुंध बारिश होने के बावजूद भी लखन कुंवर समिति के युवाओं ने बड़े संघर्ष के साथ रैली निकालते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया गया।
जिसमें सिवनी विधायक दिनेश राय जी ने सभी संघर्षी युवाओं को शाबाशी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और उसी बीच मे अनुसूचित जाति व जनजाति के 10 लोगों को नौकरी देने का 6 महीने के अंदर एलान भी किया* और सभी युवा साथी को इस तरह संघर्षशील रहने के लिए प्रेरित करते हुए मांस मदिरा इत्यादि का उपयोग न करने की सलाह भी दी, उसके बाद सभी नेे अपने-अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम को समापन कर भंडारे का भी आयोजन रखा गया, जिसमें लखनादौन के मुख्य अतिथि के रुप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी ,नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र राय सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष राजेश्वरी उइके, विधायक प्रतिनिधि सूरज पारासर, अधिवक्ता संघ अरविंद गोल्हानी जी अजाक्स संघ अध्यक्ष , गोंगपा पार्टी के सचिव प्रदेश सचिव श्याम सिंह परते , से लाल सिंह नंदोरे जी व के के मेहरा जी मंच को बड़ी शालीनता के साथ सभा को सम्भोधित कराते हुए मंचासीन कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ साथ पत्रकार बंधुओं का भी सम्मान किया गया जिसमें काशिराम बिहुनिया ,बृजेश शर्मा ,निकेलाल अहिरवार सौरव तिवारी जी ,बैजनाथ सेन ,अजीज खान ,रंजीत पुरी गोस्वामी ,दिलीप चौरसिया समस्त उपस्थित पत्रकार बंधुओं का कापी कलम भेंट कर गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया,ओर आगामी सत्र डॉ भीम साहेब जी का जयंती समारोह ओर भी गर्मजोशी व जुनून के साथ मानाया जाएगा।

Thursday, April 12, 2018

लखनादोन शासकीय महाविद्यालय में किया राज्यसभा सदस्य कैलास सोनी जी ने भूमि पूजन*,,

*लखनादोन शासकीय महाविद्यालय में किया  राज्यसभा सदस्य कैलास सोनी जी ने भूमि पूजन*,,
 दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
         कैलास सोनी जी का लखनादौन बीजेपी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया सर्व प्रथम दीपप्रज्वलन के बाद मण्डल अध्य्क्ष मुकेश अग्रवाल ने स्वागत किया एवम् समस्त मीसाबंदी श्री अशोक श्रीवास्तव,डॉ शीलचन्द जैन, सुनील जेनगग,गनपत वेसले, गया सोनी,मदन चौरसिया, उत्तम यादव,सहित सजीव जैन, अमित शुक्ला, बैजू बर्मन, गगनदीप,अनिल पाठक,शरद जेन,सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
          इसके पश्यात श्री कैलाश सोनी स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में सभा मंच के भूमि पूजन के लिये रवाना हुए जंहा पर सर्वप्रथम जनभागीदारी समिति के अध्य्क्ष महेश वर्मा बन्टी एवम् संस्था के प्राचार्य श्री तलवारें एवम् छात्र संघ की अध्य्क्ष कु,नेहा पटेल एवम् सचिव देवेश रजक,ने स्वागत किया ,फिर महाविद्यालय के प्रांगण में जनभगिदारी समिति द्वारा सभा मंच का भूमि पूजन किया गया तत्तपशचात महाविद्यालय में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पूजन किया गया एवम् सभा कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी एवम् उनके साथ आय लघु वनोपज के उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र गिरी गोस्वामी , नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष प्रीतम पूरी गोस्वामी,पूर्व विधायक लखनादोन शशि ठाकुर  ,एवम् अमितेन्द्र नारोलिया जी,सहित सभी मिसाबन्दियो का एवम् उपस्थित आगन्तुकों का भव्य स्वागत महाविद्यालय के छात्र संघ एवम् अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ राहुल ठाकुर,दीपक रजक, पूरेन्द्र दुबे,आशुतोष दुबे,पलक खान,यसवंत गोल्हानी, स्रजन हरदिया, सहित जनभगिदारी समिति के कन्हिया यादव ,संदीपगोल्हानि,अनन्त तिवारी,पारुल जैन, सर्वेश विश्वकर्मा सांसद प्रतिनिधि,प्रशांत यादव विधयाक प्रतिनिधि, छात्र संघ प्रभारी प्रोफेसर आर,एस, ठाकुर,एबीवीपी अध्यक्ष सौरव तिवारी ने स्वागत किया त्तपश्यत् महेश वर्मा बन्टी जनभागिदारी अध्य्क्ष ने महाविद्यालय के विकास के लिये सांसद से राशि की मांग की जिसमे सांसद श्री सोनी ने 3 लाख रु एवम् ऑडोटोरियम हेतु साशन स्तर पर राशि दिलाय जाने की तुरन्त घोसणा की,एवम् अपने उद्बोधन में श्री सोनी ने कहा की महाविद्यालय में विकास के लिये जो भी राशि लगेगी उसके लिये में सदैव तैयार हु एवम् शानन स्तर पर मुख्यमंत्री जी तक में इस महाविद्यालय की हर समस्या को अवगत करूँगा एवम् सभी को ऐतिहासिक स्वागत के लिये सादुवाद दिया।