दबंग रिपोर्टर- रंजीत पुरी गोस्वामी
विधानसभा चुनाव के पहले सिवनी कलेक्टर के साथ एक दर्जन से अधिक कलेक्टरों पर तबादलों की गिर सकती है गाज
राज्य सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशाासनिक अफसरों की जमावट शुरू कर दी है। दो सूचियां जारी की जा चुकी हैं। सूची आधी रात को और दूसरी सूची सुबह सुबह जारी की गई थी।अब कलेक्टर एवं विभाग प्रमुखों की सूची भी जारी होना है। राज्य सरकार जल्द ही दर्जनभर जिलों के कलेक्टरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर सकती है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह सूची भी लगभग तैयार है, लेकिन कलेक्टरों की पदस्थापना में इस बार स्थानीय नेताओं की पंसद को भी ध्यान में रखा जा रहा है। चूंकि चुनावी साल है इसलिए कलेक्टरों एवं अन्य प्रशासनिक अफसरों को हटाने के लिए भी नेताओं के पत्रों को देखा जा रहा है। आईएएस अफसरों की अगली सूची में एक दर्जन से ज्यादा कलेक्टर हो सकते हैं, जिनमें मुरैना कलेक्टर भास्कर लक्षकर, भिंड कलेक्टर इलैया राजा टी, दतिया कलेक्टर मदन कुमार, शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी, छतरपुर कलेक्टर रमेश भंडारी, दमोह कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा, सतना कलेक्टर मुकेश शुक्ला, शहडोल कलेक्टर नरेश पाल, डिंडौरी कलेक्टर अमित तोमर, सिवनी कलेक्टर गोपाल डाड, बैतूल कलेक्टर शशांक मिश्रा, होशंगाबाद कलेक्टर अवनीश लवानिया, रायसेन कलेक्टर भावना वालिंबे, खरगोन कलेक्टर अशोक कुमार एवं अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को हटाया जा सकता है। साथ ही कई विभागों के विभागध्यक्ष भी बदले जाने हैं। जिन कलेक्टरों को हटाया जाना है, उनमें भास्कर लक्षकार, इलैया राजा, तरुण राठी, शशांक मिश्रा को दूसरे जिले का कलेक्टर बनाया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment