Thursday, December 6, 2018

दबंग रिपोर्टर लखनादोन -बिना पूर्व सूचना दिये लखनादौन तहसीलदार ने हटाया गरीबो के आशियाने



्र
                   दबंग रिपोर्टर - रन्जीत पुरी गोस्वामी 
बिना पूर्व सूचना दिये लखनादौन तहसीलदार ने हटाया गरीबो के आशियाने
  लखनादौन:-लखनादौन के मिशन टोरिया वार्ड नं0 04 पर बने सेकडो झोपडी हटाने से जनता हुई बेहद नाराज ,जिसके चलते नाराज जनता की कुछ महिलाये तो तहसीलदार वाहन के सामने ही लेटकर ही रोती रही और गुहार लगाते हुए कहा कि हमारे ऊपर से ही वाहन को चला दो परन्तु हमारे मेहनत से बनाये हुए आशियानो को उजाड़ने के लिए कुछ और समय दे दो ,परन्तु मौजूद तहसीलदार एससीएस परते द्वारा कहा गया कि कोर्ट के निदेशों का पालन किया जा रहा और अतिक्रमण पर कार्यवाई नही रोक पायेगे, जबकि हमारे द्वारा अनेको बार इन्हें नोटिश भी दिया गया वावजूद यह नही माने, कोर्ट के आदेशो पर प्रशाशनिक नियम को ध्यान रखते हुए सख्त कार्यवाई करने मजबूर होना पड़ा रहा है, सूत्रो द्वारा मिली जानकारी अनुसार यहां की लगभग 2 एकड की जमीन पर बनी सेकडो झोपडियो का अनेको बर्षो से इनका कब्‍जा बरकरार रहा है , जिसमे माया देवी परते की निजी जमीन बताई गई है जिसमें भूस्‍वामी द्वारा अनेको वर्षो से कोर्ट में केस चल रहा था जिसका अमिक्रमण कर्ताओ को लगभग दो बार नोटिस भी दिया गया परन्‍तु इन्‍होने आज दिनांक तक स्‍वयं के द्वारा नही हटाया गया जिसके चलते सख्‍त कार्यवाई करनी पड् रही है,यह प्रशासनिक तौर प कोर्ट का तीसरा नोटिस आदेश के नियमानुसार ही अतिकमण पर कार्यवाई की जा रही है ा  
          जब सुबह होते ही नाराज जनता अपनी गुहार लगाने पहुंची और एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुये कहा कि हम रात भर कड़कड़ाती ठंड से परेशान होते रहे हमारे साथ छोटे छोटे बच्चे व गरीब विध्‍वा महिलाये भी साथ है जिनके आशियाने उजाड दिये गये और न ही हमे किसी भी तरह का नोटिश भी नही मिला, वही दूसरी और एसडीएम अन्‍कुर मेश्राम ने आश्‍वासन दिया कि यदि जमीन का बिना सीमांकन व सर्वे किये अमिकमण हटाया गया है तो उसकी निरष्‍पक्ष जांच की जावेगी, माननीय तहसीलदार महोदय से कोर्ट के जो आदेश का लिखित पत्र को देखकर ही उचित न्‍यायेाचित कार्यवाई की जावेगी
 नही दी गई किसी भी तरह कोई लिखित सूचना – वही दूसरी और जनता ने आरोप लगाते हूये कहा हम गरीबो को बगैर जानकारी दिये हमारे घरो पर मशीन चलाकर घरो को जमीदोष्‍ा किया जा रहा है ,जब‍कि हमने घरो से अपना सामान भी बाहर नही निकाल पाये ओर अचानक आकर तोडफोड करने लगे, जिसके चलते हम गरीब नागरिक इतनी कडाके की ठंड में अपने छोटे-छोटे बाल बच्‍चो का कहा ले जाये, आखिर हम गरीब जनता एक दम से जाये तो कहा जाये,

इनका कहना है-
              अभी किसी भी तरह दस्‍तावेज उपलब्‍ध्‍ नही हो पाये है , तहसीलदार महोदय नही होने से दो दिन में साहब बापिस आते ही कोर्ट के आदेश उपलब्‍ध होने पर ही न्‍यायोचित कार्यवाई की जावेगी, यदि वाकई सम्‍बधित अध्रिकारी ने अधिकार सीमा से अतिकमण किया किया है सम्‍बधित अधिकारी का स्‍पष्‍टीकरण भी किया जायेगा, समस्‍त बातो का निराकरण जांच उपरान्‍त ही कार्यवाई की जावेगी- एसडीएम अन्‍कुर मेश्राम
                                          एसडीएम अन्‍कुर मेश्राम

            कोर्ट के निदेशों का पालन किया जा रहा और अतिक्रमण पर कार्यवाई नही रोक पायेगे, जबकि हमारे द्वारा अनेको बार इन्हें नोटिश भी दिया गया वावजूद यह नही माने,कोर्ट के आदेशो पर प्रशाशनिक नियम को ध्यान रखते हुए सख्त कार्यवाई करने मजबूर होना पड़ा रहा है,- तहसीलदार एससीएस परते
                                     तहसीलदार एससीएस परते
                  प्रशासन के द्वारा गलत किया गया , हमने नगर पंचायत व स्‍वयं मेरे माध्‍यम से अनेको बार एसडीएम महोदय को ज्ञापन भी दिया जिसमें आज दिनांक तक कोई कार्यवाई नही हुई, तहसीलदार साहब को भी कही न कही कोई दबाब है उनमे से रिश्‍तेदार होते हे इसलिये उन्‍होने विशेष रूचि लेते हुये काम करवाया है  - वार्ड पार्षद – एड0 प्रदीप राजपूत  
                                          वार्ड पार्षद – एड0 प्रदीप राजपूत  

Saturday, December 1, 2018

विश्व एड्स दिवस लखनादोन में सम्‍पन्‍न

       दबंग रिपोर्टर*रन्जीत पुरी गोस्‍वामी
विश्व एड्स दिवस लखनादोन में सम्‍पन्‍न
लखनादोन:-आज दिनांक 1 दिसंबर 2018 दिन शनिवार को विश्व एड्स दिवस पर शासकीय सिविल अस्पताल लखनादौन द्वारा शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय एवं मारुति इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग स्कूल लखनादौन में जन जागरूकता पर  रैली निकाली गई विस्तार से महाविद्यालय एवं नर्सिंग स्कूल में छात्र-छात्राओं को एड्स की जानकारी बचाव एवं समाज में जागरूकता एवं भ्रांतीयों पर विशेष कार्यशाला की गई जिसमें शासकीय सिविल अस्पताल से बीएमओ0 डॉ0 बीएस सोलंकी, आईसीटीसी संजय मार्को, परामर्शदाता राजेंद्र पटेल, लैब टेक्नीशियन महिमा भवदीय, लैब टेक्नीशियन प्रीति रोहितास, अभय पाराशर,परसराम धुर्वे, नेहा मिश्रा,जी.एस. डेहेरिया, प्रकाश नायक एवं शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय व नर्सिंग स्कूल का स्टाफ की उपस्थिति भारी संख्या में रही जिस में पत्रकार बंधु भी अपनी भागीदारी निभाने में पूर्ण सहयोग किया ा 

Wednesday, November 21, 2018

लखनादोन जनपद अन्‍तर्गत पाटन कनेरा बांध के किसानो ने मिलकर चुनाव का बहिस्‍कार करने सौपा तहसीलदार को ज्ञापन


     दबंग रिपोर्टर*रन्जीत पुरी गोस्वामी
लखनादोन जनपद  अन्‍तर्गत पाटन कनेरा  बांध के किसानो ने मिलकर चुनाव का बहिस्‍कार करने सौपा तहसीलदार को ज्ञापन
लखनादोन:-लखनादोन जनपद के अन्‍तर्गत पाटन क्ष्‍ेात्र के किसानों द्वारा बताया गया कि वर्ष 1983 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा सिंचाई हेतु बांध का सर्वे कराया गया था, जिसमें करीब 90 हेक्टेयर जमीन डूब में आ रही थी और लगभग 6 गांव लाभान्वित हो रही थे परन्‍तु  कुछ दबंगों के चलते अपने प्रभाव का उपयोग कर बांध का आकार छोटा करा कर अपनी जमीन को बचा लिया गया जिससे उन गरीब किसानों को सिंचाई से वंचित करा दिया गया इस संदर्भ में गरीब आदिवासि किसानो द्वारा प्रशासन को आवेदन दिए जाते रहे एवं सामान्य राज्यपाल महोदय को ग्रामीणों द्वारा माननीय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी प्रेषित भी किया गया परन्तु  नजरअंदाज किया गया जबकि ग्रामीणो किसानो को कहना हे कि पूर्व सर्वे के स्थान पर बांध बनाए जाने से छोटे-छोटे 3 नालों का पानी बांध से संगठित होना था तथा सिंचाई का रखाव अधिक होना था परंतु दबंगों के प्रभाव में आकर बांध का स्थान बदलाव किया गया इसके विरोध में अनेक ग्रामीण किसानो ने  हस्ताक्षर करते हुए वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होना पड़ रहा है जिसका किसान पुरजोर विरोध करेगेऔर वर्तमान में क्षेत्र के 5 मतदान केंद्र हैं जिसको  किसी भी तरह मतदान नहीं होने देंगे और यदि मतदान होने की आंशका बनी तो  आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसका संपूर्ण जवाबदेही प्रशासन होगा, जिसमें ओदगांव सेक्‍टर से पाटन कनेरा बांध के ग्राम- खमरिया काछी, डुंगहरया टोला, जुबानटोला, मोहगांव काछी, कटोरी, जुमआ इत्‍यादि ग्रामो के किसानो ने मिलकर चुनाव का बहिस्‍कार किया जावेगा ा, वही दूसरी और उसी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्‍य संगीता बरकडे का कहना था  कि कुछ दबंगो के चलते पुराना लेखाजोखा रहा जिसे दबा लिया गया और बाद में उनहे नष्‍ट भी कर दिया गया, जिसे बाद में नये सिरे से तैयार कर दिया गया ा
नायब तहसीलदार- एस एस मारको का कहना है :*-  ज्ञापन वरिष्‍ठ अधिकारियो को भेजा जा रहा है ,जैसे ही उच्‍चाधिकारियो का निर्देश होगा उसी के हिसाब से कार्यवाई की जावेगी 


Saturday, November 17, 2018

भाजपा की नियत में खोंट है :- कमलनाथ

    दबंग रिपोर्टर–रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी
भाजपा की नियत में खोंट है :- कमलनाथ 
लखनादौन:- लखनादौन दौरे पर आये कमलनाथ जिन्‍हे सुनने हजारो की तादात पर लोग पहुचे, जिसमें नाथ ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा और तंज कस्‍ते हुये उन्‍होने कहा भाजपा  सरकार की जुमला सरकार रही,जो भी इनके वाद रहे सभी जुमलेबाजी रहे,आज तक पूर्ण नही हो पाये, यहां की जनता के साथ धोखा हुआ है शिवराज सिंह बहुत बडे कलाकार हैं शिवराज सिंह तो हर साल इंदौर में सम्मेलन करते हैं, जिनका कोई निराधार ही नही रहता, जितने उद्योग मध्य प्रदेश में लगते नहीं उससे ज्यादा बंद हो जाते हैं जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने आप सभी को ठगा है इस सच्चाई को समझना होगा, और सच्चाई का साथ दीजिए और सच्चाई दूसरों को भी समझाइए, आप कांग्रेस का साथ देंते हुये सच्चाई का भी साथ देंगे जिससे नया प्रदेश बनायेगे, हमारे किसानों के साथ क्या हुआ किसान आत्महत्या इतनी हुई इस प्रदेश में की उतनी हत्या तो आफ्रीका में भी नहीं होती, हमारे नौजवान बेरोजगार,असुरक्षित महिलाएं, किसानों की आत्महत्या में, भ्रष्टाचारी में नंबर वन बना हुआ है और यह भ्रष्टाचार एक गांव से ही शुरू होता है, यदि किसी के पास 10 एकड़ जमीन,टेक्‍टर है तो भी कोई बात नही 15 हजार देदो ,गरीबी रेखा में नाम लिख जायेगा, और तंज कस्‍ते हुये नाथ ने कहा रेत उत्खनन,शराब का, सट्टे का ,कोयले का माफिया हो यह सभी का भारतीय जनता पार्टी के लोग नेतृत्व करते हैं यह आज हालात हैं,उनकी नियत आपको पहचाननी होगी,
         यह कहते हैं कि हम गंगा, नर्मदा साफ करेंगे इनकी नियत तो साफ है नहीं क्या गंगा साफ करेंगे - यह प्रदेश की जनता को गुमराह करके दृष्टि पत्र जारी कर रहे जो दृष्टि पत्र नहीं जुमला पत्र है सबको सच्चाई समझनी होगी उन्होंने हमें कैसे ठगा है लूट पर लूट की है ,इनके मन में खोट है जो सिर्फ राहुल गांधी और सोनिया गांधी की बात करते हैं  मुख्य मुददे की बात तो करते नही नहीं, आप अपनी बात करिए अपनी चिंता करिए राष्ट्रवाद की बात करते हैं क्या यह कांग्रेस को पाठ पढ़ाने आए है,
             मध्यप्रदेश में हजारों अखबार छपते हे जिसमे से 30 दिन में 25 दिनं फोटो इनकी छपती है - इतनी राशि यदि यहां कि युवाओ को एक महिने की भी दे दें तो अनेको युवाओं को रोजगार मिल जाएगा इनके विज्ञापन में देखे विकास और मैदान में बिल्कुल फुश्श है अर्थात्‍ कुछ भी नही है ,चुनौती आज हमें मध्य प्रदेश के भविष्य की है इस चुनौती से लड़ना है कांगेस के माध्यम से जिम्मेदारी स्वयं ले रहे हैं विकास का एक नया इतिहास बनाएंगे मध्य प्रदेश की व्यवस्था में परिवर्तन करेंगे जो बहुत ही आवश्यक है परिवर्तन नही करेगे तो नहीं बढ़ पाएंगे, किसानों का अपमान नहीं होने देंगे नाथ्‍ ने वचन देते हुए कहा आदिवासियों के हित में कांग्रेस ने जो नियम कानून बनाए वह सभी भारतीय जनता पार्टी ने ध्वस्त कर दिए हम आदिवासियों के भाइयों के साथ अन्याय सुरक्षा और स्वाभिमान की मान सम्मान की रक्षा करेंगे ा

     भाजपा व बीएसपी के सेकडो कार्यकताओं ने मिलकर नाथ के समक्ष  सदस्‍यता ली,,
कांगेस प्रत्‍यासी योगेंन्‍द्र सिंह बाबा - इनके राज्य व केंद्र की नीतियों से परेशान है जनता इनको आगामी चुनाव में आईने दिखायगी ा

Wednesday, November 14, 2018

24 घंटे के भीतर ही हुआ अंधे हत्‍या कांड का खुलासा


      दबंग रिपोर्टर-रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी
24 घंटे के भीतर ही हुआ अंधे हत्‍या कांड का खुलासा
लखनादोन- दिनांक-13/11/2018 को थाना प्रभारी छपारा निरीक्षक राजन उइके को सूचना प्राप्त हुई,कि मृतक वसीम पिता रफीक खान उम्र 24 साल निवासी ग्राम खापा, चौकी भीमगढ थाना छपारा का जो शव गांव के बीच मैदान में पड़ा है,जिसके शरीर में चोट के निशान है,खून बहा है,थाना प्रभारी द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी श्री ललित शाक्यवार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपी खांडेलअनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अरविंद श्रीवास्तव को सूचना दी गई एवं अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप0 क्रमांक 494 /2018 धारा 302, 201 भा0द0वि0 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, पुलिस अधीक्षक श्री ललित साहब जी के निर्देश में मौके पर एसडीओपी लखनादौन श्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छपारा द्वारा मौके पर विवेचना प्रारंभ की गई, मृतक का पंचनामा का पोस्टमार्टम सी0एच0सी0 छपारा से कराया गया,विवेचना में पाया गया कि मृतक वसीम खान की लाठियों से बेरहमी से पिटाई की गई जिसमें सिर व आंख के पास खून व अनंदरूनी चोटे हैं, गले में नाखून के निशान है,घटनास्थल का निरीक्षण अधिकारी एस0सी0 यादव एवं डाग स्‍क्‍वाड की टीम से कराया गया, शुरुआती जांच एवं संदेह के आधार पर संदेही कल्लू धुर्वे एवं उसके साथियों को पकड़कर पूछताछ की गई, तो बताया गया कि कल्लू धुर्वे पिता रामपाल धुर्वे की बहन का अवैध संबंध मृतक से था,घटना दिनांक की शाम को शैलू उर्फ शैलेंद्र पिता श्‍यामफल धुर्वे उम्र 20 साल,मोटरसाइकिल से मृतक के घर जाकर लेकर आया था,घटना रात्रि करीब 12:00 बजे कल्लू द्वारा अपने घर में आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया तो फिर लाठी से मारपीट की गई मारपीट कर प्राणघातक चोंटे पहुंचाई गई, मृतक के गले में नाखून के निशान पाए गए, घटना मारपीट का शोर सुनकर कल्लू का छोटा भाई मौके पर आ गया तथा मृतक  के मर जाने पर कल्लू वजितेंद्र द्वारा मृतक  के शव का साक्ष्‍य छुपाने के उददेश्‍य से घर के पास ही मैदान में सब को ले जाकर फेंक दिया गया, घटनास्थल कल्लू के घर कमरे के निरीक्षण में खून के धब्बे पाए गए, कल्लू की बहन द्वारा पोंछा लगाकर खून के धब्‍बो को साफ करना पाया गया,पूछताछ के आधार पर आरोपी कल्लू के कब्जे से मृतक के खून लगे कपड़े व मारपीट में खून से सनी लकडी की लाठी ही जप्त की गई है,अन्य भौतिक साक्ष्यों को संकलित किया गया है,आरोपियों को धारा-302,201 भा0द0वि0 में गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है, इस हत्याकांड के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उइके , स0उ0नि0 एम0एम0 उपाध्याय, स0उ0नि0 रामशाह ठाकुर, प्रा0आर0 0431 करतार सिंह बघेल, प्रा0आर0 संजय ठाकुर आर0- 473 मतीन खान, आर0 -69 अमर उइके, आर0-53 जयेंन्‍द्र  बघेल ठाकुर, आर0-60 संदीप ठाकुर ,सै0-325 झामसिंह का विशेष योगदान रहा
      लखनादौन एसडीआेपी- अरविंद श्रीवास्‍त्व जी, छपारा टीआई - राजन उइके जी, अंधे हत्‍याकांड के ख्‍ुालासा की जानकारी देते हुये,,,

Tuesday, November 13, 2018

जो प्रत्याशी विकास की बात करें उसका बनाए वीडियो:- जयदीप सिंह बैस (एड्वोकेट) बगैर लालच, दबाव के करें मतदान

  दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
     जो प्रत्याशी विकास की बात करें उसका बनाए वीडियो- जयदीप सिंह बैस (एड्वोकेट)
 बगैर लालच, दबाव के करें मतदान: 
सिवनी। चुनाव के दौरान अक्सर मतदाताओं पर दबाव बनाकर या लालच देकर उन्हें गुमराह किया जाता है और विकास के नाम पर धोखा भी दिया जाता है, लेकिन अब आगामी चुनाव में मतदाताओं को किसी भी पार्टी के उम्मीदवार गुमराह नहीं कर सकेंगे। मतदाताओं को स्वच्छ मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा सतत प्रयास कर मतदाताओं को किसी भी दबाव एवं लालच में आकर मतदान नहीं करने के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। योग्य उम्मीदवार को वोट देने की अपील के साथ-साथ मतदाताओं को उनके अधिकारों के बारे में भी तमाम तरीके से बताया जा रहा हैं। इस संबंध में अधिवक्ता जयदीप सिंह बैस ने विज्ञप्ति जारी कर मतदाताओं से विशेषकर ग्रामीण मतदाताओं का आव्हान कर उन्हें कहा कि जो भी व्यक्ति शराब, कंबल, पैरपट्टी, साड़ी आदि का लालच देकर बटवाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, चाहे वह किसी भी पार्टी के हो। वहीं जो प्रत्याशी गांव के विकास की बात करें तो उनका वीडियो भी बनाकर रखें। ताकि जीतने के बाद आने पर वह व्यक्ति अपनी बातों से मुकरे तो उस वीडियो को वायरल किया जाकर वादा खिलाफी उजागर की सके।
*बगैर दबाव, लालच के मतदान करने लें शपथ*
         समस्त ग्रामवासी मतदाताओं से इस अवसर पर बगैर दबाव एवं लालच के मतदान करने की शपथ लेने की अपील की है। मतदाताओं से अपेक्षा की है कि वे प्रत्याशियों के द्वारा विकास के लिए किए गए वादों का वीडियो बनाएंगे। वहीं प्रत्याशी जीतने के बाद यदि अपने वादों को पूरा नहीं कर पाते हैं तो याद दिलाने के काम आवे तथा प्रशासन से लुभावने वादे की शिकायत भी करेंगे। वहीं युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी जागरूकता दिखाएं ताकि घोषणाओं पर अमल हो सके।
जयदीप सिंह बैस (अधिवक्ता)

क्रूरता पूर्वक परिवहन करते लखनादौन थाना में 34 नग मवेशी पकड़ाई

          दबंग रिपोर्टर-रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी
क्रूरता पूर्वक परिवहन करते लखनादौन थाना में 34 नग मवेशी पकड़ाई
लखनादौन - राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 में स्थित ग्राम गणेशगंज के फोरलेन बाईपास मार्ग पर आज प्रातः लगभग 9:00 बजे लखनादौन पुलिस द्वारा क्रूरता पूर्वक ट्रक में भरकर जबलपुर से नागपुर की ओर ले जा रहे 34 नग मवेशी सहित ट्रक को जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई कटरा के संबंध में नगर निरीक्षक एम डी नागोतिया ने बताया कि लखनादौन से सिवनी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित लगभग 12 किलोमीटर दूर गणेशगंज फोर लाइन मार्ग पर लखनादौन पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुप्ता ढाबा के पास 10 चक्का ट्रक क्रमांक एमएच 04 ई वाए 6566 को रोका गया, ट्रक को रोकते ही ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें 34 नग मवेशी,जिनमें 16 नग गाय, 3 नग बैल, 8 नग नाटा एवं सात नग बछिया शामिल पाई गई ट्रक में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर जबलपुर से नागपुर की ओर ले जाया जा रहा था ट्रक में 15 लीटर केरोसीन भी पाया गया,लखनादौन पुलिस द्वारा मवेशियों को छपारा गौशाला भेजा गया एवं आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Thursday, October 25, 2018

जिले में विधानसभा चुनावी मद्देनजर बदमाशों के विरुद्ध की गई अनेको कार्यवाही-एएसपी गोपाल खांडेलकर


       दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
सिवनी:-सिवनी जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है अब तक कुल 4899 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है तथा कुल 2840 व्यक्तियों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है इसमें तीन बदमाशों के द्वारा बाउंड का उल्लंघन किए जाने पर डाउन की कार्यवाही न्यायालय में की गई है|
      जिले में बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही में अब तक कुल 22 बदमाशों को जिला बदर किया गया है, जो प्रभाव शील है तथा अन्य करीब 20 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जिनके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है एनएसए के अंतर्गत भी गुंडे बदमाशों को चिन्हित किया गया है जिनके विरुद्ध एन एस ए की कार्यवाही की जा रही है|
      मतदान को प्रभावित करने वाले अब तक 34 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जिनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है अन्य बदमाशों को भी चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें फाइनल बाउंड ओवर कराया जावेगा|
       बदमाश व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार धारा 107 116 3 एवं धारा 110 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है,जिले में अब तक 41 बदमाश व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है तथा अवैध शराब बिक्री करने वालों से अब तक कुल 5160 लीटर देशी और विदेशी मदिरा जप्त की गई है जिले में एसएसटी एवं एफ एस टी पार्टी के द्वारा भी लगातार चेकिंग की कार्यवाही कि जाकर कुल 61 किलो चांदी एवं 1148960 रुपये नगद जप्त किए गए हैं,
जिले में कुल 4 इंटरस्टेट नाके स्थापित किए गए हैं जहां पर आर्म्ड फोर्स के द्वारा लगातार चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है इन नाकों पर सीसीटीवी के माध्यम से भी सतत नजर रखी जा रही है|
         जिले में बदमाश व्यक्तियों के  विरुद्ध आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार कार्यवाही की जा रही है सिवनी पुलिस जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है|

Monday, October 15, 2018

लखनादौन तहसील परिसर में आचार संहिता का किया खुला उलंघन - जिसमें जिम्मेदार अधिकारी ही लापरवाही बरतते नज़र आये


     दबंग रिपोर्टर*रन्‍जीत पुरी गोस्वामी
लखनादौन तहसील परिसर में आचार संहिता का किया खुला उलंघन - जिसमें जिम्मेदार अधिकारी ही लापरवाही बरतते नज़र आये
लखनादौन:* लखनादौन तहसील परिसर के ग्राउंड पर ही  जिसमें जिम्‍मेदार निर्वाचन नोडल अधिकारी तहसीलदार व एसडीम का महोदय का दिनभर आना जाना व इसी स्थान पर खड़े होना अनेकों तरह इस शिल्न्यास के सामने से ही गुजरना फिर अनदेखा किया गया जो कि जिम्मेदार अधिकारियों के होने के बावजूद भी इतनी बड़ी लापरवाही बरतते हुए नजर आए और जब इसी बात को दोपहर तहसीलदार महोदय से बात की गई तो उन्होंने तुरंत ढकने को कहा, बावजूद भी शाम तक नहीं ढांक पाए, जब इस बात की जानकारी लेने संवाददाता बंधु गए तब तहसीलदार मूकबाधित नजर आए जैसा कि चित्र में दिखाया गया है  और कुछ नहीं कहने को बोला गया फिर कहां गया कि आप इस बात की जानकारी एसडीम महोदय जी से लेवे तब एसडीएम महोदय को इस बात की जानकारी से अवगत कराया गया तब एसडीएम महोदय अंकुर मेश्राम जी ने इसे कानून के दायरे में लाते हुए आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया और कहा गया इस बात को तहसलीलदार महोदय जी को लिखित जानकारी देते हैं यदि उन्होंने हमारी लिखित जानकारी को भी अनदेखा किया तो उनके प्रति दंडात्मक कार्रवाई की जाने की कही गयी, अब देखना यह है कि लखनादोन के जिम्‍मेदार प्रशानिक व निर्वाचन नोडल अधिकारी तहसीलदार एससीएस परते जी कितने सजग हो पाते है ा 



Sunday, October 7, 2018

इन युवाओं की दावेदारी से कांग्रेस का गणित गड़बड़ा सकता है-जिनका विरोधी पार्टी के लोग भी करते हे सम्‍मान

दबंग रिपोर्टर*रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी
इन युवाओं की दावेदारी से कांग्रेस का गणित गड़बड़ा सकता है-जिनका विरोधी पार्टी के लोग भी करते हे सम्‍मान
लखनादौन:-चूंकि लखनादौन विधानसभा प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी विधानसभा मानी गई है जिसमें अधिकतर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहां की सीट भी आरक्षित आदिवासियों के नाम पर ही की गई है परंतु यहां के आदिवासियों के साथ-साथ सवंर्ण समाज का भी यहां के विधायकों ने खोखले वादे करते हुए उनके साथ कुठाराघात किया है,परंतु पहले का दौर कुछ और था, वर्तमान दौर कुछ और है अब यहां के युवा, व जनता काफी शिक्षित व समझदार भी हो गई है और अपनी वोटों की अहमियत भी समझ चुकी है पहले जिस कदर से यहां की जनता को बहला फुसलाकर अनेको प्रकार के हथकंडे अपनाकर वोटरो को अपनी ओर आकर्षिक कर मजबूर किया जाता रहा ,अब वह मजबूरी किसी भी तरीके से नहीं चल पायेगी, यहां की जनता के साथ हमेशा यही देखा गया है कि बाहर के लोगों ने विधायक की दावेदारी देते हुए यहां की जनता के साथ धोखा व छलावा करने के अलावा कुछ खास विकास तो कर नहीं पाए परंतु यहां का युवा भी अब समझ चुका हे कि यहां के क्षेत्रीय युवाओं का समर्थन देते हुये व युवा प्रत्याशी की दावेदारी की मांग करते हुए गली-गली चौराहे पर जगह-जगह के पान ठेले पर यही चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं कि यहां का युवा प्रत्याशी स्थानीय ही कोई ऐसा युवा आये जो उनके समकक्ष बराबरी का साथ दे सके और जीत हासिल करके हमारी हर समस्याओं का निराकरण कर सके जब उसी बीच से बीजेपी के युवा साथी, सांसद प्रतिनिधि, आरएसएस संघठन से पूर्व प्रचारक,बर्तमान पद पर आसिन युवा माेर्चा से जिला मंत्री संदीप उईके की चर्चा,गली-गली चौराहो व पान ठेलो में नजर आने लगी,इसी के समक्ष,बीच से निकल कर एक ऐसे युवा साथी भी उभर कर आए जिसका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से अलग ही साफ स्वच्छ छवि के जो वर्ष 1998 से लगातार पार्टी से 2003 में युवा जिला अध्यक्ष, 2008 में विधान सभा प्रभारी लखनादौन ओर 2013-14 में युवा राष्टीय महा सचिव जो लगातार पार्टी के प्रति ईमानदार और निष्ठा पूवर्क काम करते हुए वर्तमान में आदिवासी समाज के विधिक सलाहकार मध्य प्रदेश के रूप में आदिवासी बचाओ आंदोलन में निरतंर काम करनेवाले युवा अधिवक्ता देवसिंह कुमरे भी कांग्रेस का वोट अपने पाले में करवा सकते है,
      इन दोनों के आने से कांग्रेस का गणित पूरी तरह से गड़बड़ा सकता है जिसके कारण कांग्रेसी अपनी पकड़ को और भी मजबूती बनाने की चर्चाएं करते हुये जगह-जगह पर मीटिंग लेते हुए नजर आ रही है ताकि अपना गणित कहीं से कमजोर ना हो पाए परंतु इन दोनों क्षेत्रीय युवाओं की दावेदारी से कांग्रेस के बडे-बडे दिग्गजों के जीत का भी चुनावी समीकरण बिगाड सकते यदि इन दोनेा युवाओं की दावेदारी होती है तो सिर्फ दोनो के ही बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है और कांगेस का तीसरे नंबर की लाइन में खडे होना पड सकता है जिससे अपनी शीट को काबिज रखना बहूत ही मुसकिल हो पायेगा ा

Sunday, September 30, 2018

SADO लखनादोन को सिवनी कलेक्‍टर ने किया सम्‍मानित


     दबंग रिपोर्टर :रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी 
SADO लखनादोन को सिवनी कलेक्‍टर ने किया सम्‍मानित
वैसे तो देखा जाये एक ओर प्रशासि‍नक तौर पर अनेको कर्मचारी व अधिकारी शासन की योजनाओ के साथ-साथ जनता की सेवा मे दिन रात लगे रहते है, और शासन की योजनाओ व गतिविधियो के अनुरूप ही अपने कार्य को बडी इेमानदारी व निष्‍ठाभावना से अपनी सेवाये देने को लगे रहते है, परन्‍तु उन्‍ही के बीच से निकलकर कुछ अधिकारी शासन व जनता की हित को ध्‍यान रखते हूये अनोखा काम कर जाते हे जिसके कारण जिले में बैठै जिम्‍मेदार उच्‍चाधिकारी ऐसे ईमानदार अधिकारियों का सम्‍मान करने मजबूर हो जाते है, जो ऐसा ही काम लखनादौन के वरिष्‍ठ क़षि विकास अधिकारी बी0आर0 अठठया जी को सिवनी के कलेक्‍टर माननीय गोपाल चंद्र डाड जी द्वारा उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिये लोक दिवस के उपलक्ष्‍य में प्रशस्त्‍िा प्रत्र से सम्‍मानित किया गया,जिसमें जिले के लोक सेवा प्रबंधक संदीप मिश्रा जी का सहयोग मिलने पर बीआर0 अठठया जी ने प्रशंसा करते हुये विभाग के समस्‍त कर्मचारियेा व लखनादौन के किसान भाइयों के साथ मीडिया जगत का भी आभार व्‍यक्‍त किया ा