Friday, January 11, 2019

लखनादौन सहकारिता सीईओ सुभाष,कलेक्‍टर को जेब में रखता है

दबंग रिपोर्टर- रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी  
लखनादौन सहकारिता सीईओ सुभाष, कलेक्‍टर को जेब में रखता है
लखनादौन:- मामला आदेगांव सहाकारिता सोसायटी का है जिस पर सोसायटी के सहकारिता विस्‍तार अधिकारी प्रभारी लखनादौन सहकारिता दबंग मेनेजर सुभाष बनवाले के सामने किसी की औकात नही यहां तक मालूम पडता है सिवनी कलेक्‍टर को भी जेब में रखता है ऐसा हम नही उनके सूत्र बताते है,जिसको किसी भी उच्‍चाधिकारी का खौफ जरा भी नही , इनकी दबंगाई इस कदर चरम पर छायी छुई है कि यहां का मौजूदा परेसान किसान किसी भी समस्‍या का निराकण करने को कहते है तो यदि किसान की हुई तातचीत की माने तो, इन मेनेजर द्वारा यह कहा जाता है कि मुझे मालूम है कि सोसायटी में बहुत ही अनियमितताये होती है ,हम बिंदास काम करने वाले आदमी है,बहुत काम कर चुके है हमे 34 साल की नौकरी करते हुये हो रही है, किस पर कार्यवाई होना है या क्‍येा नही हो रही यह सब मालूम है हमे, और आपको जहां भी लगे वहां हमारी शिकायत कर दो अर्थात कुछ नही होने वाला है, ऐसे अनेको किसान आते जाते रहते है लेकिन हम जैसे अधिकारी न आते न जाते है भले उच्‍चाधिकारी भी अनेको आये और चले गये, मतलब की हम बिंन्‍दास किसानो का माल खाते रहेंगे और जेब गर्म होती रहेगी, इस तरह के करतूते सीईओ साहब की अफशाही हावी होते हुये नजर आ रही है,जिसके चलते किसानो के साथ अभद्रता पूर्वक व्‍यवहार किया जा रहा है एंव अभी पिछले सत्र आदेगांव सहकारी समिति मे भी 14,91,658 रूपये की राशि गबन का मामला उजागर भी हुआ जिसकी रिकवरी नही होने पर भी जिला अधिकारी जीपी कुसरे द्वारा एफआईआर भी दर्ज संतोष श्रीवास के विरूद्ध करने का आदेशित भी किया गया, इस तरह अनेको अनियतिताये व किसानो की पेमेन्‍ट की समस्‍या भी चरम पर पहुंच चुकी है,इनकी दबंग अफसरशाही इस कदर हावी हो चुकी है उसी तर्ज पर कि- ’चित भी मेरा पट भी मेंरा-अंटा मेरे बाप का’ ऐसे सेकडो उच्‍चाधिकारी आये और चले गये मेरा आज तक कोई भी कुछ नही बिगाड सका,वही दूसरी और जब मीडिया द्वारा इस बात की जानकारी ली गई तो पल्‍डा झाडते हुये अधिकारी सीईओ सुभाष ने सारी बातो को नकार दिया,फिर भी हम मीडिया के माध्‍यमो द्वारा नवागत सिवनी कलेक्‍टर से अपील करते है कि ऐसे दबंग अफसरो की कार्यप्रणाली की जांच कर उचित कार्यवाई की जाये ताकि भविष्‍य में ऐसे अधिकारी जनता के लिये नुकदायक न होने पाये ा
इनका कहना है-
   मेरे द्वारा किसी भी तरह से किसानो के प्रति कोई अभद्रता नही की गई, यह सभी आरोप निराधार लगाये जा रहे- सीईओ सुभाष वनवाले
यदि इस तरह से कोई भी गतिविधिया होती है तो जरूर कार्यवाई की जावेगी, और हमने कल ही एक लिखित पत्र भी एफआईआर दर्ज करने को आदेशित भी कर दिया गया है-जिला अधिकारी जीपी कुसरे

Monday, December 31, 2018

लखनादोन नगर के टेलेन्‍टेड युवा चाय बेचने को मजबूर


      दबंग रिपोर्टर*रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी 
लखनादोन नगर के टेलेन्‍टेड युवा चाय बेचने को मजबूर
     वैसे तो देखा जाये लखनादोन के युवाओ के साथ हमेशा से कुठारघात ही होता रहा है जहां एक और देखा जाये तो सरकारे कितनी आयी और चली गई लेकिन यहां की जनता और युवाओ के प्रति हमेशा से बडी-बडी व लुभावनी बाते करते हुये अपनी सरकार बनाकर राजगद्दी को हासिल तो कर लेते है, ओर उनके द्वारा चिन्हित किये गये विधायक या सांसद को साथ लेते हुये सरकार तो बना लेते है परन्‍तु आज दिनांक तक यहां के युवाओ के लिये दूर-दूर तक किसी ने नही सोचा, चाहे मौजूदा शासन हो या प्रशासन सभी ने इन युवाओ का शोषण व कुटारघाट करने के अलावा कुछ नही किया इनसे आज दिनांक तक किसी भी नेता ने यह नही पूछा कि यहां के युवाओ के लिये सबसे ज्‍यादा किस जीच की जरूरत हे और इनकी जरूरी मांगे क्‍या है, आज लखनादौन नगर में भी नजर घुमाकर देखेगे तो ऐसे ढेरो टेलेन्‍डेट युवा रोड पर या पढलिखकर अनेको प्रकार की डिग्रियो का गट़ठा बना लिया है फिर भी डिग्रीधारियों के रोजगार या टेलेन्‍टेड युवाओ के लिये किसी भी प्रकार का मंच या प्रोत्‍साहित करने जैसी अनेको प्रकार की किसी तरह से कोई सुविधाये न देना, यहां का युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है,
        यदि किसी तरह की कोई भी जरा सी सुविधाये भी मिल जायेगी तो यहां का टेलेन्‍टेड युवा भी काफी हद तक लखनादौन नगर का नाम रोशन कर सकता है, वेसा ही एक युवा जैसा चित्र में दिखाया गया है, इसकी टेलेन्‍डेट भरी दास्‍तान है जिसको नगर के युवा अन्‍दाज के नाम से मसहूर सुरेश तिवारी जैसे अनेको युवा जिसके सामने अनेको प्रकार की खूबिया भी दिखती हुई नजर आती है चाहे दूसरो की फेमस आवाज की डुप्लिकेशन से हो या गाने व डांस करने जैसी अनेको कलाओ की हो, परन्‍तु दुर्भाग्‍य ही कहा जाये,जो यहा का मौजूदा शासन या प्रशासन ने इस और ध्‍यान न देते हुये इस तरह के टेलेन्‍टेड युवाओ के लिये आज दिनांक तक कुछ भी नही सोचा जिसके चलते रोड पर चाये बेचने को भी मजबूर हो रहे है, और यहां के मौजूदा नेताओ व प्रशासन को अपने टेलेन्‍ट से चिडाते हुये नजर आ रहे है,जनहित को ध्‍यान रखते हुये हम मौजूदा सरकार के प्रतिनिधियो व प्रशासनिक अधिकारियो से इस और भी ध्‍यान आकर्षित करना चाहेगे कि इन टेलेन्‍टेड युवाओ लिये भी कुछ विशेस योजना नि:शुल्‍क राशि पर लागू करें, ताकि लखनादौन नगर भी एक अलग पहचान बना सके 


Thursday, December 6, 2018

दबंग रिपोर्टर लखनादोन -बिना पूर्व सूचना दिये लखनादौन तहसीलदार ने हटाया गरीबो के आशियाने



्र
                   दबंग रिपोर्टर - रन्जीत पुरी गोस्वामी 
बिना पूर्व सूचना दिये लखनादौन तहसीलदार ने हटाया गरीबो के आशियाने
  लखनादौन:-लखनादौन के मिशन टोरिया वार्ड नं0 04 पर बने सेकडो झोपडी हटाने से जनता हुई बेहद नाराज ,जिसके चलते नाराज जनता की कुछ महिलाये तो तहसीलदार वाहन के सामने ही लेटकर ही रोती रही और गुहार लगाते हुए कहा कि हमारे ऊपर से ही वाहन को चला दो परन्तु हमारे मेहनत से बनाये हुए आशियानो को उजाड़ने के लिए कुछ और समय दे दो ,परन्तु मौजूद तहसीलदार एससीएस परते द्वारा कहा गया कि कोर्ट के निदेशों का पालन किया जा रहा और अतिक्रमण पर कार्यवाई नही रोक पायेगेजबकि हमारे द्वारा अनेको बार इन्हें नोटिश भी दिया गया वावजूद यह नही माने, कोर्ट के आदेशो पर प्रशाशनिक नियम को ध्यान रखते हुए सख्त कार्यवाई करने मजबूर होना पड़ा रहा है, सूत्रो द्वारा मिली जानकारी अनुसार यहां की लगभग 2 एकड की जमीन पर बनी सेकडो झोपडियो का अनेको बर्षो से इनका कब्‍जा बरकरार रहा है , जिसमे माया देवी परते की निजी जमीन बताई गई है जिसमें भूस्‍वामी द्वारा अनेको वर्षो से कोर्ट में केस चल रहा था जिसका अमिक्रमण कर्ताओ को लगभग दो बार नोटिस भी दिया गया परन्‍तु इन्‍होने आज दिनांक तक स्‍वयं के द्वारा नही हटाया गया जिसके चलते सख्‍त कार्यवाई करनी पड् रही है,यह प्रशासनिक तौर प कोर्ट का तीसरा नोटिस आदेश के नियमानुसार ही अतिकमण पर कार्यवाई की जा रही है ा  
          जब सुबह होते ही नाराज जनता अपनी गुहार लगाने पहुंची और एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुये कहा कि हम रात भर कड़कड़ाती ठंड से परेशान होते रहे हमारे साथ छोटे छोटे बच्चे व गरीब विध्‍वा महिलाये भी साथ है जिनके आशियाने उजाड दिये गये और न ही हमे किसी भी तरह का नोटिश भी नही मिला, वही दूसरी और एसडीएम अन्‍कुर मेश्राम ने आश्‍वासन दिया कि यदि जमीन का बिना सीमांकन व सर्वे किये अमिकमण हटाया गया है तो उसकी निरष्‍पक्ष जांच की जावेगी, माननीय तहसीलदार महोदय से कोर्ट के जो आदेश का लिखित पत्र को देखकर ही उचित न्‍यायेाचित कार्यवाई की जावेगी
 नही दी गई किसी भी तरह कोई लिखित सूचना – वही दूसरी और जनता ने आरोप लगाते हूये कहा हम गरीबो को बगैर जानकारी दिये हमारे घरो पर मशीन चलाकर घरो को जमीदोष्‍ा किया जा रहा है ,जब‍कि हमने घरो से अपना सामान भी बाहर नही निकाल पाये ओर अचानक आकर तोडफोड करने लगे, जिसके चलते हम गरीब नागरिक इतनी कडाके की ठंड में अपने छोटे-छोटे बाल बच्‍चो का कहा ले जाये, आखिर हम गरीब जनता एक दम से जाये तो कहा जाये,

इनका कहना है-
              अभी किसी भी तरह दस्‍तावेज उपलब्‍ध्‍ नही हो पाये है , तहसीलदार महोदय नही होने से दो दिन में साहब बापिस आते ही कोर्ट के आदेश उपलब्‍ध होने पर ही न्‍यायोचित कार्यवाई की जावेगी, यदि वाकई सम्‍बधित अध्रिकारी ने अधिकार सीमा से अतिकमण किया किया है सम्‍बधित अधिकारी का स्‍पष्‍टीकरण भी किया जायेगा, समस्‍त बातो का निराकरण जांच उपरान्‍त ही कार्यवाई की जावेगी- एसडीएम अन्‍कुर मेश्राम
                                          एसडीएम अन्‍कुर मेश्राम

            कोर्ट के निदेशों का पालन किया जा रहा और अतिक्रमण पर कार्यवाई नही रोक पायेगेजबकि हमारे द्वारा अनेको बार इन्हें नोटिश भी दिया गया वावजूद यह नही माने,कोर्ट के आदेशो पर प्रशाशनिक नियम को ध्यान रखते हुए सख्त कार्यवाई करने मजबूर होना पड़ा रहा है,- तहसीलदार एससीएस परते
                                     तहसीलदार एससीएस परते
                  प्रशासन के द्वारा गलत किया गया , हमने नगर पंचायत व स्‍वयं मेरे माध्‍यम से अनेको बार एसडीएम महोदय को ज्ञापन भी दिया जिसमें आज दिनांक तक कोई कार्यवाई नही हुई, तहसीलदार साहब को भी कही न कही कोई दबाब है उनमे से रिश्‍तेदार होते हे इसलिये उन्‍होने विशेष रूचि लेते हुये काम करवाया है  - वार्ड पार्षद – एड0 प्रदीप राजपूत  
                                          वार्ड पार्षद – एड0 प्रदीप राजपूत  

Saturday, December 1, 2018

विश्व एड्स दिवस लखनादोन में सम्‍पन्‍न

       दबंग रिपोर्टर*रन्जीत पुरी गोस्‍वामी
विश्व एड्स दिवस लखनादोन में सम्‍पन्‍न
लखनादोन:-आज दिनांक 1 दिसंबर 2018 दिन शनिवार को विश्व एड्स दिवस पर शासकीय सिविल अस्पताल लखनादौन द्वारा शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय एवं मारुति इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग स्कूल लखनादौन में जन जागरूकता पर  रैली निकाली गई विस्तार से महाविद्यालय एवं नर्सिंग स्कूल में छात्र-छात्राओं को एड्स की जानकारी बचाव एवं समाज में जागरूकता एवं भ्रांतीयों पर विशेष कार्यशाला की गई जिसमें शासकीय सिविल अस्पताल से बीएमओ0 डॉ0 बीएस सोलंकी, आईसीटीसी संजय मार्को, परामर्शदाता राजेंद्र पटेल, लैब टेक्नीशियन महिमा भवदीय, लैब टेक्नीशियन प्रीति रोहितास, अभय पाराशर,परसराम धुर्वे, नेहा मिश्रा,जी.एस. डेहेरिया, प्रकाश नायक एवं शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय व नर्सिंग स्कूल का स्टाफ की उपस्थिति भारी संख्या में रही जिस में पत्रकार बंधु भी अपनी भागीदारी निभाने में पूर्ण सहयोग किया ा 

Wednesday, November 21, 2018

लखनादोन जनपद अन्‍तर्गत पाटन कनेरा बांध के किसानो ने मिलकर चुनाव का बहिस्‍कार करने सौपा तहसीलदार को ज्ञापन


     दबंग रिपोर्टर*रन्जीत पुरी गोस्वामी
लखनादोन जनपद  अन्‍तर्गत पाटन कनेरा  बांध के किसानो ने मिलकर चुनाव का बहिस्‍कार करने सौपा तहसीलदार को ज्ञापन
लखनादोन:-लखनादोन जनपद के अन्‍तर्गत पाटन क्ष्‍ेात्र के किसानों द्वारा बताया गया कि वर्ष 1983 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा सिंचाई हेतु बांध का सर्वे कराया गया था, जिसमें करीब 90 हेक्टेयर जमीन डूब में आ रही थी और लगभग गांव लाभान्वित हो रही थे परन्‍तु  कुछ दबंगों के चलते अपने प्रभाव का उपयोग कर बांध का आकार छोटा करा कर अपनी जमीन को बचा लिया गया जिससे उन गरीब किसानों को सिंचाई से वंचित करा दिया गया इस संदर्भ में गरीब आदिवासि किसानो द्वारा प्रशासन को आवेदन दिए जाते रहे एवं सामान्य राज्यपाल महोदय को ग्रामीणों द्वारा माननीय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी प्रेषित भी किया गया परन्तु  नजरअंदाज किया गया जबकि ग्रामीणो किसानो को कहना हे कि पूर्व सर्वे के स्थान पर बांध बनाए जाने से छोटे-छोटे नालों का पानी बांध से संगठित होना था तथा सिंचाई का रखाव अधिक होना था परंतु दबंगों के प्रभाव में आकर बांध का स्थान बदलाव किया गया इसके विरोध में अनेक ग्रामीण किसानो ने  हस्ताक्षर करते हुए वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होना पड़ रहा है जिसका किसान पुरजोर विरोध करेगेऔर वर्तमान में क्षेत्र के 5 मतदान केंद्र हैं जिसको  किसी भी तरह मतदान नहीं होने देंगे और यदि मतदान होने की आंशका बनी तो  आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसका संपूर्ण जवाबदेही प्रशासन होगा, जिसमें ओदगांव सेक्‍टर से पाटन कनेरा बांध के ग्राम- खमरिया काछी, डुंगहरया टोला, जुबानटोला, मोहगांव काछी, कटोरी, जुमआ इत्‍यादि ग्रामो के किसानो ने मिलकर चुनाव का बहिस्‍कार किया जावेगा ा, वही दूसरी और उसी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्‍य संगीता बरकडे का कहना था  कि कुछ दबंगो के चलते पुराना लेखाजोखा रहा जिसे दबा लिया गया और बाद में उनहे नष्‍ट भी कर दिया गया, जिसे बाद में नये सिरे से तैयार कर दिया गया ा
नायब तहसीलदार- एस एस मारको का कहना है :*-  ज्ञापन वरिष्‍ठ अधिकारियो को भेजा जा रहा है ,जैसे ही उच्‍चाधिकारियो का निर्देश होगा उसी के हिसाब से कार्यवाई की जावेगी 


Saturday, November 17, 2018

भाजपा की नियत में खोंट है :- कमलनाथ

    दबंग रिपोर्टर–रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी
भाजपा की नियत में खोंट है :- कमलनाथ 
लखनादौन:- लखनादौन दौरे पर आये कमलनाथ जिन्‍हे सुनने हजारो की तादात पर लोग पहुचे, जिसमें नाथ ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा और तंज कस्‍ते हुये उन्‍होने कहा भाजपा  सरकार की जुमला सरकार रही,जो भी इनके वाद रहे सभी जुमलेबाजी रहे,आज तक पूर्ण नही हो पाये, यहां की जनता के साथ धोखा हुआ है शिवराज सिंह बहुत बडे कलाकार हैं शिवराज सिंह तो हर साल इंदौर में सम्मेलन करते हैं, जिनका कोई निराधार ही नही रहता, जितने उद्योग मध्य प्रदेश में लगते नहीं उससे ज्यादा बंद हो जाते हैं जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने आप सभी को ठगा है इस सच्चाई को समझना होगा, और सच्चाई का साथ दीजिए और सच्चाई दूसरों को भी समझाइए, आप कांग्रेस का साथ देंते हुये सच्चाई का भी साथ देंगे जिससे नया प्रदेश बनायेगे, हमारे किसानों के साथ क्या हुआ किसान आत्महत्या इतनी हुई इस प्रदेश में की उतनी हत्या तो आफ्रीका में भी नहीं होती, हमारे नौजवान बेरोजगार,असुरक्षित महिलाएं, किसानों की आत्महत्या में, भ्रष्टाचारी में नंबर वन बना हुआ है और यह भ्रष्टाचार एक गांव से ही शुरू होता है, यदि किसी के पास 10 एकड़ जमीन,टेक्‍टर है तो भी कोई बात नही 15 हजार देदो ,गरीबी रेखा में नाम लिख जायेगा, और तंज कस्‍ते हुये नाथ ने कहा रेत उत्खनन,शराब का, सट्टे का ,कोयले का माफिया हो यह सभी का भारतीय जनता पार्टी के लोग नेतृत्व करते हैं यह आज हालात हैं,उनकी नियत आपको पहचाननी होगी,
         यह कहते हैं कि हम गंगा, नर्मदा साफ करेंगे इनकी नियत तो साफ है नहीं क्या गंगा साफ करेंगे - यह प्रदेश की जनता को गुमराह करके दृष्टि पत्र जारी कर रहे जो दृष्टि पत्र नहीं जुमला पत्र है सबको सच्चाई समझनी होगी उन्होंने हमें कैसे ठगा है लूट पर लूट की है ,इनके मन में खोट है जो सिर्फ राहुल गांधी और सोनिया गांधी की बात करते हैं  मुख्य मुददे की बात तो करते नही नहीं, आप अपनी बात करिए अपनी चिंता करिए राष्ट्रवाद की बात करते हैं क्या यह कांग्रेस को पाठ पढ़ाने आए है,
             मध्यप्रदेश में हजारों अखबार छपते हे जिसमे से 30 दिन में 25 दिनं फोटो इनकी छपती है - इतनी राशि यदि यहां कि युवाओ को एक महिने की भी दे दें तो अनेको युवाओं को रोजगार मिल जाएगा इनके विज्ञापन में देखे विकास और मैदान में बिल्कुल फुश्श है अर्थात्‍ कुछ भी नही है ,चुनौती आज हमें मध्य प्रदेश के भविष्य की है इस चुनौती से लड़ना है कांगेस के माध्यम से जिम्मेदारी स्वयं ले रहे हैं विकास का एक नया इतिहास बनाएंगे मध्य प्रदेश की व्यवस्था में परिवर्तन करेंगे जो बहुत ही आवश्यक है परिवर्तन नही करेगे तो नहीं बढ़ पाएंगे, किसानों का अपमान नहीं होने देंगे नाथ्‍ ने वचन देते हुए कहा आदिवासियों के हित में कांग्रेस ने जो नियम कानून बनाए वह सभी भारतीय जनता पार्टी ने ध्वस्त कर दिए हम आदिवासियों के भाइयों के साथ अन्याय सुरक्षा और स्वाभिमान की मान सम्मान की रक्षा करेंगे ा

     भाजपा व बीएसपी के सेकडो कार्यकताओं ने मिलकर नाथ के समक्ष  सदस्‍यता ली,,
कांगेस प्रत्‍यासी योगेंन्‍द्र सिंह बाबा - इनके राज्य व केंद्र की नीतियों से परेशान है जनता इनको आगामी चुनाव में आईने दिखायगी ा

Wednesday, November 14, 2018

24 घंटे के भीतर ही हुआ अंधे हत्‍या कांड का खुलासा


      दबंग रिपोर्टर-रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी
24 घंटे के भीतर ही हुआ अंधे हत्‍या कांड का खुलासा
लखनादोन- दिनांक-13/11/2018 को थाना प्रभारी छपारा निरीक्षक राजन उइके को सूचना प्राप्त हुई,कि मृतक वसीम पिता रफीक खान उम्र 24 साल निवासी ग्राम खापा, चौकी भीमगढ थाना छपारा का जो शव गांव के बीच मैदान में पड़ा है,जिसके शरीर में चोट के निशान है,खून बहा है,थाना प्रभारी द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी श्री ललित शाक्यवार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपी खांडेलअनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अरविंद श्रीवास्तव को सूचना दी गई एवं अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप0 क्रमांक 494 /2018 धारा 302, 201 भा0द0वि0 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, पुलिस अधीक्षक श्री ललित साहब जी के निर्देश में मौके पर एसडीओपी लखनादौन श्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छपारा द्वारा मौके पर विवेचना प्रारंभ की गई, मृतक का पंचनामा का पोस्टमार्टम सी0एच0सी0 छपारा से कराया गया,विवेचना में पाया गया कि मृतक वसीम खान की लाठियों से बेरहमी से पिटाई की गई जिसमें सिर व आंख के पास खून व अनंदरूनी चोटे हैं, गले में नाखून के निशान है,घटनास्थल का निरीक्षण अधिकारी एस0सी0 यादव एवं डाग स्‍क्‍वाड की टीम से कराया गयाशुरुआती जांच एवं संदेह के आधार पर संदेही कल्लू धुर्वे एवं उसके साथियों को पकड़कर पूछताछ की गई, तो बताया गया कि कल्लू धुर्वे पिता रामपाल धुर्वे की बहन का अवैध संबंध मृतक से था,घटना दिनांक की शाम को शैलू उर्फ शैलेंद्र पिता श्‍यामफल धुर्वे उम्र 20 साल,मोटरसाइकिल से मृतक के घर जाकर लेकर आया था,घटना रात्रि करीब 12:00 बजे कल्लू द्वारा अपने घर में आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया तो फिर लाठी से मारपीट की गई मारपीट कर प्राणघातक चोंटे पहुंचाई गई, मृतक के गले में नाखून के निशान पाए गए, घटना मारपीट का शोर सुनकर कल्लू का छोटा भाई मौके पर आ गया तथा मृतक  के मर जाने पर कल्लू वजितेंद्र द्वारा मृतक  के शव का साक्ष्‍य छुपाने के उददेश्‍य से घर के पास ही मैदान में सब को ले जाकर फेंक दिया गया, घटनास्थल कल्लू के घर कमरे के निरीक्षण में खून के धब्बे पाए गए, कल्लू की बहन द्वारा पोंछा लगाकर खून के धब्‍बो को साफ करना पाया गया,पूछताछ के आधार पर आरोपी कल्लू के कब्जे से मृतक के खून लगे कपड़े व मारपीट में खून से सनी लकडी की लाठी ही जप्त की गई है,अन्य भौतिक साक्ष्यों को संकलित किया गया है,आरोपियों को धारा-302,201 भा0द0वि0 में गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है, इस हत्याकांड के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उइके , स0उ0नि0 एम0एम0 उपाध्याय, स0उ0नि0 रामशाह ठाकुर, प्रा0आर0 0431 करतार सिंह बघेलप्रा0आर0 संजय ठाकुर आर0- 47मतीन खान, आर0 -69 अमर उइके, आर0-53 जयेंन्‍द्र  बघेल ठाकुर, आर0-60 संदीप ठाकुर ,सै0-325 झामसिंह का विशेष योगदान रहा
      लखनादौन एसडीआेपी- अरविंद श्रीवास्‍त्व जी, छपारा टीआई - राजन उइके जी, अंधे हत्‍याकांड के ख्‍ुालासा की जानकारी देते हुये,,,

Tuesday, November 13, 2018

जो प्रत्याशी विकास की बात करें उसका बनाए वीडियो:- जयदीप सिंह बैस (एड्वोकेट) बगैर लालच, दबाव के करें मतदान

  दबंग रिपोर्टर-रंजीत पुरी गोस्वामी
     जो प्रत्याशी विकास की बात करें उसका बनाए वीडियो- जयदीप सिंह बैस (एड्वोकेट)
 बगैर लालच, दबाव के करें मतदान: 
सिवनी। चुनाव के दौरान अक्सर मतदाताओं पर दबाव बनाकर या लालच देकर उन्हें गुमराह किया जाता है और विकास के नाम पर धोखा भी दिया जाता है, लेकिन अब आगामी चुनाव में मतदाताओं को किसी भी पार्टी के उम्मीदवार गुमराह नहीं कर सकेंगे। मतदाताओं को स्वच्छ मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा सतत प्रयास कर मतदाताओं को किसी भी दबाव एवं लालच में आकर मतदान नहीं करने के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। योग्य उम्मीदवार को वोट देने की अपील के साथ-साथ मतदाताओं को उनके अधिकारों के बारे में भी तमाम तरीके से बताया जा रहा हैं। इस संबंध में अधिवक्ता जयदीप सिंह बैस ने विज्ञप्ति जारी कर मतदाताओं से विशेषकर ग्रामीण मतदाताओं का आव्हान कर उन्हें कहा कि जो भी व्यक्ति शराब, कंबल, पैरपट्टी, साड़ी आदि का लालच देकर बटवाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, चाहे वह किसी भी पार्टी के हो। वहीं जो प्रत्याशी गांव के विकास की बात करें तो उनका वीडियो भी बनाकर रखें। ताकि जीतने के बाद आने पर वह व्यक्ति अपनी बातों से मुकरे तो उस वीडियो को वायरल किया जाकर वादा खिलाफी उजागर की सके।
*बगैर दबाव, लालच के मतदान करने लें शपथ*
         समस्त ग्रामवासी मतदाताओं से इस अवसर पर बगैर दबाव एवं लालच के मतदान करने की शपथ लेने की अपील की है। मतदाताओं से अपेक्षा की है कि वे प्रत्याशियों के द्वारा विकास के लिए किए गए वादों का वीडियो बनाएंगे। वहीं प्रत्याशी जीतने के बाद यदि अपने वादों को पूरा नहीं कर पाते हैं तो याद दिलाने के काम आवे तथा प्रशासन से लुभावने वादे की शिकायत भी करेंगे। वहीं युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी जागरूकता दिखाएं ताकि घोषणाओं पर अमल हो सके।
जयदीप सिंह बैस (अधिवक्ता)

क्रूरता पूर्वक परिवहन करते लखनादौन थाना में 34 नग मवेशी पकड़ाई

          दबंग रिपोर्टर-रन्‍जीत पुरी गोस्‍वामी
क्रूरता पूर्वक परिवहन करते लखनादौन थाना में 34 नग मवेशी पकड़ाई
लखनादौन - राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक में स्थित ग्राम गणेशगंज के फोरलेन बाईपास मार्ग पर आज प्रातः लगभग 9:00 बजे लखनादौन पुलिस द्वारा क्रूरता पूर्वक ट्रक में भरकर जबलपुर से नागपुर की ओर ले जा रहे 34 नग मवेशी सहित ट्रक को जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई कटरा के संबंध में नगर निरीक्षक एम डी नागोतिया ने बताया कि लखनादौन से सिवनी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित लगभग 12 किलोमीटर दूर गणेशगंज फोर लाइन मार्ग पर लखनादौन पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुप्ता ढाबा के पास 10 चक्का ट्रक क्रमांक एमएच 04 ई वाए 6566 को रोका गया, ट्रक को रोकते ही ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें 34 नग मवेशी,जिनमें 16 नग गाय, नग बैल, नग नाटा एवं सात नग बछिया शामिल पाई गई ट्रक में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर जबलपुर से नागपुर की ओर ले जाया जा रहा था ट्रक में 15 लीटर केरोसीन भी पाया गया,लखनादौन पुलिस द्वारा मवेशियों को छपारा गौशाला भेजा गया एवं आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।